पास्टर ने युवती से किया दुष्कर्म, 5 लोगों पर मामला दर्ज
चंडीगढ़: फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द की पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव की युवती के बयान पर पास्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। थाना घल्लखुर्द के सहायक इंस्पेक्टर बलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि गुरप्रीत सिंह पुत्र जग्गा पास्टर का काम करता है और पिछले 4/5 साल से गांव में इसाई धर्म के प्रचार के लिए आता है, इसलिए उसने बाइबल की शिक्षा लेने के लिए आरोपी के पास जाना शुरू किया था।
पीड़िता ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उसे कुलदीप सिंह निवासी बस्ती निजामदीनवाली, वीना पत्नी देबू, देबी पुत्र भाग सिंह व लाडी सिंह निवासी सोढी नगर की सहायता से उसे चंडीगढ़ ले गया, जहां उसने अपने एक जानकार के घर पर उसे डराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी उसे विभिन्न जगहों पर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। 4 जुलाई को आरोपी उसे वापस फिरोजपुर ले आया, जहां आकर उसने भागकर घर पहुंचकर अपनी जान बचाई।
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: pastor raped girl in firozpur