पत्नी से जल गई थी रोटी तो पति ने एक महीने तक बंद कमरे में दी ये सजा
बरेलीः जली हुई रोटी देने की वजह से फोन पर पति द्वारा तीन तलाक कहे जाने के बाद महीने भर कमरे में कथित रुप से भूखी प्यासी बंद रखी गयी महिला की मौत हो गयी। महिला के पति सहित ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आज बताया कि मृतका का छह साल का बच्चा है।
मृतका की बहन का आरोप है कि रजिया का पति दहेज के लिए अक्सर उसकी पिटाई करता था। पहले उसे तीन तलाक कहा गया। उसके बाद एक कमरे में भूखा प्यासा बंद रखा गया। मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है और पति सहित ससुराल वालों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। महोबा की रहने वाली रजिया को तीन तलाक कहा गया और पति का घर छोड़ने पर मजबूर किया गया। कथित रुप से रजिया की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसके द्वारा बनायी गयी रोटी जल गयी थी।
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: husband gave triple talaq to his wife