FIFA वर्ल्ड कप: रोनाल्डो ने बनाया एेसा रिकॉर्ड, दुनिया हो गई उनकी दीवानी
सोचिः फुटबाल जगत के महान खिलाड़ियों में शुमार पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो लगातर नए कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं। रूस में जारी फीफा विश्व कप के ग्रुप बी के मुकाबले में शुक्रवार रात स्पेन के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाकर इस करिश्माई फारवर्ड ने एक बार फिर दुनिया को अपनी प्रतिभा का दीवाना बना लिया। फिश्ट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे मिनट में रोनाल्डो द्वारा किया गया गोल 1966 विश्व कप के बाद इस टूर्नामेंट में किया गया सबसे तेज गोल है। इंग्लैंड में हुए 1966 विश्व कप में जोसे अगुस्तो ने हंगरी के खिलाफ 1:35 सेकेंड में गोल किया था।
फीफा विश्व कप : आत्मघाती गोल से ईरान को मिली विश्व कप की दूसरी जीत
इस मैच में गोल करने के साथ ही पुर्तगाल के कप्तान लगातार आठ प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इन प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विश्व कप, यूरोपीय चैम्पियनशिप और कोपा अमेरिका शामिल है। रोनाल्डो से पहले यूरोप एवं अमेरिका का कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को अपने नाम नहीं कर सका।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए FIFA विश्व कप है खास
इसके अलावा रोनाल्डो चार विश्व कप फाइनल्स (2006, 2010, 2014 और 2018) में गोल करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।रोनाल्डो से पहले पेले, उवे सेलर और मिरोस्लाव क्लोज ही इस कीर्तिमान को स्थापित करने में कामयाब हो पाए हैं।
जानिए रूस ने क्यों दी अपनी महिलाओं को विदेशी मेहमानों से प्रेम न करने की सलाह
पुर्तगाल के कप्तान अपने करियर में कुल 51 बार हैट्रिक लगा चुके हैं। स्पेन के खिलाफ तीन गोल दागते ही वह विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे अधिक उम्र (33 वर्ष 130 दिन) के खिलाड़ी भी बन गए हैं। विश्व कप के अपने अगले मुकाबले में पुर्तगाल बुधवार को मोरक्को से भिड़ेगी और टीम को अपने कप्तान से एक बार फिर दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: fifa world cup 2018 ronaldo create big record