बिजली की तारों में फंसी राहुल-प्रियंका की बस, फिर भी नहीं रुका रोड शो
2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए यूपी कांग्रेस महासचिव बनी प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। जिनके साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, ऐसे में इस मेगा शो के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की तैयारी है।
Read More वृंदावन में पीएम मोदी, थोडी देर में गरीब बच्चों को परोसेंगे 300 करोड़वीं थाली
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का रोड शो बिजली की तारों की वजह से रोक दिया गया है। जब बस बर्लिंगटन क्रॉस रोड पहुंचा तो वहां बिजली की तारों की वजह से बस को रोकना पड़ा। तारों की वजह से बस आगे नहीं बढ़ सकी, जिसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गाड़ी पर सवार होकर आगे बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के रोड शो से भी राहुल गांधी राफेल सौदे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने से नहीं चूके। लखनऊ की सड़कों पर चौकीदार चोर है के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान राफेल विमान का पोस्टर भी दिखाया। इस दौरान चौकीदार चोर है के नारे भी लगे।
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: Rahul-Priyanka's bus Trapped in electric wires