महासचिव बनने के बाद पहला रोड शो, भाई राहुल के घर पहुंची प्रियंका गांधी
2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल करने के लिए कई तैयारिया शुरु कर ली हैं। महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का आज ये पहला रोड शो है। बता दें कि रोड़ शो से पहले प्रियंका गांधी भाई राहुल गांधी के घर पहुंची है। चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में वेंटिलेटर पर पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी गई है। सूबे की सियासी नब्ज को टटोलने और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सोमवार को सूबे की राजधानी लखनऊ पहुंच रहे हैं और रोड शो के जरिए सियासी माहौल बनाने की कवायद करेंगे।
Read More ईमानदार मुझ पर विश्वास करते हैं, भ्रष्टाचारियों को मुझसे दिक्कत है : मोदी
कांग्रेस महासचिव पद संभालने के बाद पहली बार आज प्रियंका गांधी सूबे की राजधानी लखनऊ में रोड शो करेंगी। लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक प्रियंका गांधी के स्वागत में सड़कें पोस्टरों और बैनर से पटी हुई नजर आ रही हैं। सुबह 11 बजे लखनऊ एयरपोर्ट मोड़ से प्रियंका-राहुल का रोड शो शुरू होगा और प्रदेश कांग्रेस दफ्तर तक पहुंचेगा। कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद जैसे आसपास के जिलों के कार्यकर्ता प्रियंका और राहुल के स्वागत के लिए पहुंच रहे हैं।
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: LIVE: Priyanka Gandhi, the first road show after becoming the General Secretary