गूगल ने डूडल बनाकर महान वैज्ञानिक साराभाई को किया याद

नई दिल्ली. भारत को अंतरिक्ष तक पहुंचाने वाले वैज्ञानिक विक्रम साराभाई की 100वीं जयंती के मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। अहमदाबाद के एक अग्रणी कपड़ा व्यापारी के घर 12 अगस्त, 1919 को को जन्म श्री साराभाई की गिनती भारत के महान वैज्ञानिकों में की जाती है। वह अपने साथ काम करने वाले वैज्ञानिकों, विशेषकर युवा वैज्ञानिकों को आगे बढ़ने में काफी मदद करते थे। श्री साराभाई ने भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में काफी योगदान है। उन्होंने 1947 में अहमदाबाद में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पी.आर.एल.) की स्थापना की और थोड़ी ही समय में इसे विश्वस्तरीय संस्थान बना दिया। वैज्ञानिकों ने जब अंतरिक्ष अध्ययन के लिए सैटलाइट्स को एक अहम साधन के रूप में देखा, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू और श्री होमी भाभा ने श्री विक्रम साराभाई को अध्यक्ष बनाते हुए इंडियन नैशनल कमिटी फॉर स्पेस रिसर्च की स्थापना के लिए समर्थन दिया।
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: Google remembered the great scientist Sarabhai by making a doodle