आज के दिन जरुर करें मां सरस्वती को इन चीजों का दान, होंगे लाभ ही लाभ
सभी जानते हैं कि आज बसंत पंचमी का पर्व हैं और सभी इस पर्व में मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए बहुत से उपायों और कामों को करते हैं। आज के दिन अगर मां सरस्वती को राशि अनुसार कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो इससे वे प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में-
मेष राशि: मेष राशि के जातक मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित करें।
वृष राशि: वृष राशि के जातक आज मां सरस्वती को पीली बूंदी का भोग लगाएं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातक मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए आज पीले चंदन से उनका तिलक करें।
Read More: घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए आज जरुर करें ये आरती
कर्क राशि: कर्क राशि के जातक मां सरस्वती को आज पीले वस्त्र अर्पित करें।
सिंह राशि: सिंह राशि के जातक मां सरस्वती को केले अर्पित करें।
कन्या राशि: कन्या राशि के जातक आज बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।
तुला राशि: तुला राशि के जातक मां सरस्वती को सफेद फूल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक आज बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को पुस्तक और पेन अर्पित करें।
धनु राशि:धनु राशि के जातक मां सरस्वती को केसर का तिलक लगाएं।
Read More: आज बसंत पंचमी के दिन इन राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, क्या आप भी हैं इनमें शामिल
मकर राशि: मकर राशि के जातक आज बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को मीठे पीले चावलों का भोग लगाएं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक आज मां सरस्वती को गेंदे के फूल अर्पित करें।
मीन राशि: मीन राशि के जातक मां सरस्वती को केसर का हलवा अर्पित करें।
Read More: अंक ज्योतिष: आज सूर्यदेव चमकाएंगे इन जातकों का भाग्य
DainikSavera APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS
Web Title: basant panchami 2019