चीनी राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन ने 21 अगस्त को कहा कि जुलाई में देश भर में कुल बिजली की खपत 10.2 खरब kWh तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल 8.6% की वृद्धि है। एक ही महीने में कुल बिजली खपत 10 खरब kWh के पार होना, दुनिया में पहली बार हुआ है।
बताया गया है कि दस वर्ष पहले की तुलना में, चीन में समाज की कुल बिजली खपत दोगुनी हो गई है, जो आसियान देशों की वार्षिक बिजली खपत के बराबर है। उच्च तापमान वाले मौसम के कई दौर और औद्योगिक उत्पादन में लगातार सुधार ने संयुक्त रूप से बिजली की खपत में तेजी से वृद्धि की है।
गर्मियों में लगातार उच्च तापमान के कारण, देश के कई हिस्सों में बिजली का भार जुलाई में नई ऊंचाई पर पहुंच गया। आंकड़ों के अनुसार, शहरी और ग्रामीण निवासियों की बिजली खपत 203.9 अरब kWh तक पहुंच गई, जिसमें पिछले साल की जुलाई की तुलना में 18% की वृद्धि हुई।
जुलाई के आंकड़ों से पता चलता है कि नई ऊर्जा का अनुपात काफी बढ़ गया है, और पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा और बायोमास की बिजली उत्पादन में तेजी से वृद्धि हुई है, जो कुल का लगभग एक चौथाई हिस्सा है, यह दर्शाता है कि चीन की हरित ऊर्जा परिवर्तन की गति तेज हो रही है।
बिजली की खपत अर्थव्यवस्था का बैरोमीटर है। इसके पीछे, चीन के आर्थिक परिवर्तन और उन्नयन की सामान्य प्रवृत्ति को निरंतर गहराते हुए तथा विकास के नए चालकों को गति प्राप्त करते हुए देखा जा सकता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
ये भी पढ़ें : BSE का ऐलान, 14 मार्च को Equity, Currency और Commodity में Mock Trading Session
मेष: दिन शुभ रहेगा...